Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    July 23, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में AC ब्लास्ट, कारोबारी सहित 2 की मौत, ऑटोमैटिक डोर हुए लॉक, दम घुटने से गई जानें,  मृतकों में BJP नेता का भाई भी

    रायपुर में AC ब्लास्ट, कारोबारी सहित 2 की मौत, ऑटोमैटिक डोर हुए लॉक, दम घुटने से गई जानें,  मृतकों में BJP नेता का भाई भी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 27, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    AC blast in Raipur
    AC blast in Raipur

    AC blast in Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-1 में बीती रात एक रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एसी फटने से कारोबारी और भाजपा नेता के भाई समेत 2 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

    Read Also-  सरगुजा-बिलासपुर संभाग में 2 दिन बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को रायपुर सहित 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट…

    AC blast in Raipur:  जानकारी के अनुसार, रात 8 बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ, जिससे पूरी बिल्डिंग हिल गई और खिड़कियों के कांच टूट गए। इस दौरान कारोबारी और महिला स्टाफ ऑफिस के अंदर मौजूद थे। धमाका सुनते ही आस-पास के लोगों ने उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। बताया जा रहा है कि दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो पूरे ऑफिस में इतना अधिक धुआं था, कि पुलिस की टीम को भी वहां अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। अंदर जाने पर जहां आरिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान (26) बेहोश पड़े मिले, जिसके बाद तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ पुलिस में SI समेत 341 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें अप्लाई, जानें डिटेल

    डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के शरीर पर जलने के निशान हैं। हालांकि दोनों के शरीर आग से बहुत अधिक नहीं जले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने भागने की कोशिश की होगी पर दरवाजा हाई टेक्नॉलॉजी की ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक हो चुका था। दरवाजा ना खुलने से दोनों अंदर फंस गए और ऑफिस में भरे धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शवों को आज (रविवार) सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट हुई है।

    Read Also-  IRCTC लाया दीवाली गंगा स्नान टूर पैकेज… करें प्रयागराज, गया और वाराणसी की सैर

    क्या हाई टेक्नॉलॉजी के दरवाजे बने मौत का कारण?
    AC blast in Raipur:  प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरिफ का ऑफिस पूरी तरह से ऑटोमेटिक सिस्टम पर संचालित था, जिससे आवाज बाहर नहीं आती थी। पूरा सिस्टम मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से ही ऑपरेट होता था। यह भी बताया गया है कि आरिफ अपने काम के अलावा इवेंट मैनेजमेंट में भी सक्रिय थे और उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया था।

    Read Also-  कॉर्पोरेट्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 15 दिन बढ़ी

    भाजपा नेता का भाई और इंवेट ऑर्गनाइजर था कारोबारी
    बता दें, मृतक कारोबारी आरिफ मंजूर खान आटोमेशन आर्ट के अलावा आरिफ इवेंट मैनेजमेंट का भी काम करते थे। उन्होंने रायपुर सहित प्रदेश में कई जगह फैशन शो और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराया था। उनके दो बेटे हैं और वे अपने पूरे परिवार के साथ राजतालाब कालीनगर में रहते थे। उनके बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। आस-पास के लोगो ने बताया कि वे काफी खुसमिजाज थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ac blast video blast at raipur blast in ac blast in the ac blast in the ac in the house in raipur blast in the compressor chhattisgarh blast cng blast in car
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.