ACB raid in Surajpur: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में ACB की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटवारी भानु सोनी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Read Also- सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 37 लाख की ठगी: दो शातिर ठग गिरफ्तार
ACB raid in Surajpur: मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी भानु सोनी नामांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में एक किसान से रिश्वत की मांग कर रहा था। किसान ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते समय मौके पर पकड़ लिया।
Read Also- बड़ियाडीह में प्रस्तावित 700 करोड़ के स्टील प्लांट के खिलाफ गरजा जनमानस
ACB raid in Surajpur: ACB ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।




