Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अफगानी भाइयों ने रतनपुर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े, कार से कुचलने की भी कोशिश… फिर टीआई ने दौड़कर ऐसे पकड़ा!

    अफगानी भाइयों ने रतनपुर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े, कार से कुचलने की भी कोशिश… फिर टीआई ने दौड़कर ऐसे पकड़ा!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 17, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read

    BILASPUR NEWS: न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर के रतनपुर थाना पुलिस के साथ बीती रात दो अफगानी भाइयों ने बैरिकेड्स तोड़ कर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया है। यह जानकारी रतनपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के तस्वीर के साथ एक प्रेस नोट जारी दी है।

    पुलिस के मुताबिक; थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की टीम को बेलगहना की ओर से तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार की संदिग्ध होने का प्वाइंट दिया था। इस पर पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मियों ने शनिचरी बाजार के पास कार को रोकवाने के लिए बैरिकेड्स लगाया था। जैसे ही गाड़ी मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकवाने के उद्देश्य से टॉर्च की लाइट जलाई। इस पर रुकने की बजाय कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और बैरिकेड्स तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।

    मामले की गंभीरता को देखकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कोनी पुलिस को प्वाइंट देने के बाद खुद अपनी टीम के साथ होंडा सिटी कार का पीछा किया। कोनी पुलिस और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार को चेस करते हुए पकड़ लिया। कार में एक युवती समेत दो युवक है। दोनों ही सगे भाई है और वे सभी अफगानिस्तान के रहने वाले है।

    गिरफ्तार आरोपियों में 37 वर्षीय वलसुद्दीन कमलजादा, 32 वर्षीय उसका छोटा भाई फयाजुद्दीन और 39 वर्षीय युवती समन्दरोवा नाजीरा शामिल है। पुलिस को तीनों ने बताया कि वे पिछले 11 साल से दिल्ली में रहकर ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे हैं और वे स्वदेशी मेले में ड्राई-फ्रूट्स का स्टाल लगाने आए हैं।

    रतनपुर पुलिस ने अपनी प्रेस नोट में उनके पास किसी तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पुलिस ने उनके साथ उनकी कार को जब्त कर लिया है। वहीं l भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 132, 221और 324(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.