Khabarwaad National Desk.कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनवरी के महीने में पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू हुई थी. ये यात्रा असम, यूपी, एमपी जैसे राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंची.लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कल शनिवार (16 मार्च) को मुंबई में अंत हो गया. राहुल गांधी आज रविवार (17 मार्च) को मुंबई में पदयात्रा करेंगे. राहुल की ये पदयात्रा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो जाएगी.
देर शाम दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे. राहुल की इस न्याय रैली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिसमें शरद पवार, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, प्रकाश आम्बेडकर और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता शामिल हैं. इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है




