Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कृषि क्रांति अभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया का लाभ

    कृषि क्रांति अभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया का लाभ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 16, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    कृषि क्रांति अभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया का लाभ

    जशपुर। जिले के किसानों के हित में चलाई जा रही कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत आज किसान कॉल सेंटर, एग्रीबिड और बाजार व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से क्यूआर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से किया।

    इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में कृषि और उद्यानिकी फसलों के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध है। वर्तमान में आम, लीची, नाशपाती के साथ चाय, टाऊ और कटहल जैसी फसलों का भरपूर उत्पादन हो रहा है। बाजार के सीमित विकल्पों के कारण किसानों को अब तक अपनी उपज औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ती थी। अब क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था से किसान सीधे खरीदारों तक पहुंच सकेंगे और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा। कॉल सेंटर से किसानों को विशेषज्ञों द्वारा त्वरित सहायता भी मिलेगी। इन पहलों से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

    Read Also-  411 करोड़ के मेडिकल उपकरण घोटाले पर HC सख्त: CGMSC के डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर की जमानत अर्जी खारिज

    मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीडीबी के सहयोग से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के छह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं का वितरण और ग्रामीणों को पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    कार्यक्रम में गोमती साय ने कहा कि किसानों के लिए प्रारंभ किया गया कॉल सेंटर जिले में कृषि विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि जिले में नाशपाती, लीची और कटहल का पर्याप्त उत्पादन होता है। विगत दिनों जशपुर में कटहल मेला भी आयोजित किया गया था। ऐसे में नई पहल से किसानों को उत्पादों के प्रसंस्करण और निर्यात में लाभ मिलेगा।

    किसानों के शैक्षणिक भ्रमण को हरी झंडी
    कृषि क्रांति एवं आत्मा योजनांतर्गत 35 किसानों के दल को रायपुर और दुर्ग के शैक्षणिक भ्रमण हेतु मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कुनकुरी के 15 और कांसाबेल के 20 किसान शामिल हैं। यह किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती और खाद्य प्रसंस्करण के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण के दौरान बीएनआर सीड रायपुर और इंडस मेगा फूड पार्क रायपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    किसान कॉल सेंटर नंबर – +91-8069378107
    जिले के किसान खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए +91-8069378107 पर कॉल कर विशेषज्ञों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इस कॉल सेंटर से किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा। इसके लिए 12 विशेषज्ञों की टीम कार्य करेगी, जिसमें विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और अन्य कृषि विशेषज्ञ शामिल हैं। किसान कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से भी जुड़ सकेंगे।

    Read Also-  सचिन पायलट 16 से 18 सितंबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में लेंगे हिस्सा, कई जिलों में करेंगे पदयात्रा और सभाएँ

    जी कॉम इंडिया से पूरे देश से जुड़ेंगे किसान
    जिले के किसान अब जी कॉम इंडिया के क्यूआर कोड से देश के किसी भी कोने में बैठे क्रेताओं से सीधे जुड़कर व्यापार कर पाएंगे। इस व्यवस्था से किसान स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं रहेंगे और पूरे देश की मंडियों तक पहुंच बना सकेंगे। ऐप के माध्यम से खरीदार किसानों की उपज की जानकारी लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे। यदि किसी किसान के पास पर्याप्त मात्रा में उपज उपलब्ध नहीं है तो वह सामुदायिक स्तर पर अन्य किसानों की उपज को जोड़कर क्रेताओं तक पहुंचा सकेगा।

    इस अभियान से किसानों को धान के साथ-साथ तिलहन, दलहन और नगदी फसलों का भी घर बैठे उचित मूल्य प्राप्त होगा। किसानों को केवल अपनी उपलब्ध फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसके बाद खरीदार सीधे उनसे संपर्क कर सकेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg jashpur news jashpur news jashpur news cg jashpur news hindi jashpur news live jashpur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.