नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस, कोलकाता एयरपोर्ट से और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले स्थित हिंडन एयरपोर्ट के बीच फ्लाइट की शुरुआत आगामी 1 मार्च से करने जा रही है।
दोनों शहरों के बीच यह फ्लाइट सर्विस बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को फायदा पहुंचाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, एयरलाइन के प्रवक्ता का कहना है कि कोलकाता से हिंडन की फ्लाइट हर रोज ऑपरेट होगी, जबकि हिंडन से कोलकाता की फ्लाइट शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ऑपरेट होगी।
‘मृत्यु का कुंभ’..पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का महाकुंभ को लेकर विवादित बयान
जानें टाइम टेबल और किनको होगी ज्यादा सुविधा
खबर के मुताबिक, फ्लाइट्स कोलकाता से सुबह 7.10 बजे उड़ान भरेंगी और रोजाना सुबह 9.30 बजे हिंडन पहुंचेंगी, जबकि वापसी की फ्लाइट्स शाम 5.20 बजे हिंडन एयरपोर्ट से रवाना होंगी और शाम 7.40 बजे कोलकाता पहुंचेंगी।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि हिंडन हवाई अड्डे से मध्य और पूर्वी दिल्ली, नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों जैसे अक्षरधाम, आनंद विहार, संसद मार्ग और केंद्रीय सचिवालय, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, इंदिरापुरम, करोल बाग, वैशाली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।
NEET MDS 2025:आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
पहली एयरलाइन होगी एयर इंडिया एक्सप्रेस
एयरलाइन के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस हिंडन एयरपोर्ट से जेट इंजन एयरलाइनर के साथ ऑपरेट करने वाली पहली एयरलाइन होगी और कोलकाता बड़े विमान से जुड़ने वाला पहला लोकेशन होगा। सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा समय में हिंडन से छोटे मार्गों पर छोटी एयरलाइनें परिचालन करती हैं।
इस विस्तार के साथ, एयर इंडिया एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दो एयरपोर्ट – दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और गाजियाबाद में हिंडन हवाई अड्डा से परिचालन करेगी। कोलकाता और हिंडन के बीच फ्लाइट्स अगस्त 2024 से शुरू होनी थीं, लेकिन स्थगित कर दी गईं।




