Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंबिकापुर में वोट चोरी का आरोप: TS सिंहदेव बोले- 360 डुप्लीकेट मतदाता, 388 मकानों में 20 से ज्यादा वोटर, चुनाव में धांधली की आशंका

    अंबिकापुर में वोट चोरी का आरोप: TS सिंहदेव बोले- 360 डुप्लीकेट मतदाता, 388 मकानों में 20 से ज्यादा वोटर, चुनाव में धांधली की आशंका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 12, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read
    अंबिकापुर में वोट चोरी का आरोप: TS सिंहदेव बोले- 360 डुप्लीकेट मतदाता, 388 मकानों में 20 से ज्यादा वोटर

    अंबिकापुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में बूथ लेवल एजेंट (BLA) की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शहर के 111 मतदान केंद्रों पर 388 ऐसे मकान चिह्नित किए गए हैं, जहां एक ही पते पर 20 या उससे अधिक मतदाता दर्ज हैं। कुल मिलाकर ऐसे मकानों में 10,662 संदिग्ध वोटर पाए गए हैं।

    इतना ही नहीं, प्रारंभिक पड़ताल में 630 से अधिक डुप्लीकेट मतदाता भी सामने आए हैं, जिनके नाम दोहराए गए हैं। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि मतदाता सूची में गंभीर स्तर की हेराफेरी हुई है। सिंहदेव ने इस पूरे मामले को ‘वोट चोरी की साजिश’ बताते हुए जांच की मांग की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, कहा- अपराध का गढ़ बनता जा रहा है राज्य

    सिंहदेव बोले – आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है
    टीएस सिंहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के हालिया चुनावों में जिस प्रकार के नतीजे आए, उसने इस आशंका को जन्म दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ गंभीर छेड़छाड़ की जा रही है। 7 अगस्त को राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे, वे सीधे तौर पर वोटिंग प्रक्रिया में घोटाले को उजागर करते हैं।

    उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आयोग आज स्वतंत्र संस्था नहीं रह गई है, बल्कि भाजपा का अनुषांगिक संगठन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि, चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले भाजपा आईटी सेल को सूचनाएं मिल जाती हैं, और चुनाव आयोग प्रधानमंत्री को प्रचार के लिए सुविधाजनक मंच देता है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है।

    Read Also-  रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव: जनरल टिकट काउंटर की नई जगह पर होगी शिफ्टिंग, जानिए पूरी व्यवस्था और यात्रियों के लिए मिलने वाली नई सुविधाएं

    “अब जिम्मेदारी बीएलए की” – संगठन को दिए स्पष्ट निर्देश
    सिंहदेव ने बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं (BLA) से विशेष अपील करते हुए कहा कि, मतदाता सूची में गड़बड़ी को पकड़ने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अब आप सभी पर है। हर घर, हर पते की सघन जांच करें। जहां 10 से अधिक मतदाता दर्ज हैं, वहां जाकर भौतिक सत्यापन करें और यदि अनियमितता मिले तो रिपोर्ट तैयार कर पार्टी और प्रशासन को सौंपें।

    कांग्रेस ने राज्यव्यापी जांच अभियान शुरू किया
    इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची की व्यापक जांच का अभियान शुरू कर दिया है।

    उन्होंने बताया कि, प्रत्येक बीएलए को कुछ निर्धारित बिंदुओं के आधार पर जांच करनी है, जैसे – एक ही पते पर दर्ज असामान्य संख्या में मतदाता, दोहराए गए नाम, गलत लिंग विवरण, मृत मतदाताओं के नाम आदि। यह रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से तैयार कर जिला और राज्य संगठन को सौंपी जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    AmbikapurPolitics AmbikapurTrending AmbikapurUpdates LocalNewsAmbikapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.