धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से आज सुबह एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक का नाम दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गेश सुबह मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनियों छंटाई का कार्य कर रहा था उसी दौरान वह हाईटेंशन वायर के सम्पर्क आया जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पूरी घटना सांकरा गांव की है.
लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.




