Apple iPhone 16 launch tomorrow: 9 सितंबर को Apple अपने ‘ग्लोटाइम’ विशेष इवेंट का आयोजन करेगा, जिसमें कंपनी की नई iPhone 16 सीरीज़, Apple वॉच सीरीज़ 10 और विभिन्न सॉफ़्टवेयर अपडेट्स के लॉन्च की घोषणा की जाएगी। इस इवेंट में हार्डवेयर के साथ-साथ iOS 18, iPadOS 18, tvOS 18, watchOS 11, VisionOS 2 और macOS Sequoia के आगामी अपडेट्स की रिलीज़ तिथियों का भी खुलासा किया जाएगा। iPhone 16 सीरीज़ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max कुल चार नए स्मार्टफोन्स पेश करेगी। फैंस लगातार नए iPhone के बारे में विभिन्न जानकारियों की खोज में हैं और iPhone 16 सीरीज़ की कीमत को लेकर खासा उत्सुकता बनी हुई है।
भारत में iPhone 16 की कीमत कितनी होगी:
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में iPhone 16 की कीमत जापान, दुबई और अमेरिका की तुलना में अधिक हो सकती है। लॉन्च से पहले की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple भारत में iPhone 16 सीरीज़ को लगभग 80,000 रुपये के बेस प्राइस पर लॉन्च कर सकता है, जो कि 963 USD डॉलर के करीब है। वहीं, चीन में इस सीरीज़ के बेस वेरिएंट की कीमत 983 डॉलर यानी लगभग 82,560 रुपये हो सकती है।




