KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में इस सत्र में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल से आवेदन लिए जा सकेंगे। प्रदेश में अभी कुल 404 अंग्रेजी और 348 हिंदी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन इसी तारीख से मंगाए गए हैं।
5 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 5 से 10 मई तक प्रवेश के लिए लॉटरी निकलेगी। इसके बाद 11 से 15 मई तक एडमिशन होंगे।




