Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती विवाद हाईकोर्ट पहुंचा: GGU रजिस्ट्रार और एग्जीक्यूटिव काउंसिल से जवाब-तलब

    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती विवाद हाईकोर्ट पहुंचा: GGU रजिस्ट्रार और एग्जीक्यूटिव काउंसिल से जवाब-तलब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन को कोर्ट ने माना वैध

    बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में सहायक प्राध्यापक (फोरेंसिक साइंस) पद की भर्ती एक बार फिर कानूनी उलझनों में फंस गई है। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय द्वारा 22 मई 2025 को जारी किए गए नए विज्ञापन पर रोक लगाते हुए रजिस्ट्रार और एग्जीक्यूटिव काउंसिल से जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में हुई।

    वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय ने इस पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस पर दुर्ग निवासी आई. अर्जुन राव और मौमिता सिंहा समेत कई अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। दस्तावेज परीक्षण और चयन सूची में अर्जुन राव का नाम आठवें तथा मौमिता सिंहा का नाम 17वें क्रम पर शामिल हुआ। इसी दौरान साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही थी कि एक अन्य अभ्यर्थी सुषमा उपाध्याय ने स्वयं को अपात्र ठहराते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। उस समय अदालत ने अंतरिम आदेश के जरिए विश्वविद्यालय को साक्षात्कार परिणाम जारी करने से रोक दिया था।

    Read Also-  आंगनबाड़ी में बच्ची की मौत पर भड़के चीफ जस्टिस: कहा- क्या आंगनबाड़ी में नाच-गाना होता है?, कलेक्टर से मांगा जवाब

    लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सुषमा उपाध्याय की याचिका तो खारिज कर दी, लेकिन विश्वविद्यालय ने चयन सूची जारी नहीं की। बाद में विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने यह कहते हुए 2019 का विज्ञापन निरस्त कर दिया कि उसे जारी हुए छह वर्ष बीत चुके हैं और चयन सूची की वैधता सिर्फ एक वर्ष की होती है। परिषद ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया और 22 मई 2025 को फिर से आवेदन आमंत्रित कर दिए।

    विश्वविद्यालय के इस निर्णय से असंतुष्ट अभ्यर्थी आई. अर्जुन राव और मौमिता सिंहा ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के माध्यम से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दलील दी कि जब उनकी पात्रता तय हो चुकी थी और याचिका भी खारिज हो चुकी है, तब चयन सूची जारी न करना अन्यायपूर्ण है।

    सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के 22 मई 2025 के नए विज्ञापन पर रोक लगा दी और रजिस्ट्रार व एग्जीक्यूटिव काउंसिल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई में विश्वविद्यालय को अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur chhattisgarh high court news chhattisgarh high court chhattisgarh high court case chhattisgarh high court live chhattisgarh high court news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.