- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा में मेले में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, बदमाश ट्रेन से दूसरी जगह भाग रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 28 वर्षीय अजय यादव पिता गोवर्धन उर्फ भल्ला है। वह ग्राम भूरसूदा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, हर वर्ष की तरह गांव में बसंत पंचमी के अवसर रणबौर मेला ग्राउंड में मेला आयोजित किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हाल ही में शुरू हुए पांच नए मेडिकल कॉलेजों में डीन की नियुक्ति कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी नियुक्तियां नियमों के तहत की गई हैं और संबंधित कॉलेजों में जल्द ही नए डीन अपना कार्यभार संभालेंगे।
कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र से मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग बदमाशों ने एक युवक से पहले मारपीट की फिर चाकू से वार कर दिया। हमले में नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिए है। जानकारी के मुताबिक सभी हमलावर ‘आराम मशीन’ इलाके के रहने वाले हैं, जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर पंप हाउस निवासी एक नाबालिग को घेर लिया। हमलावरों ने पहले नाबालिग की जमकर पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोंट आई है। इसी दौरान एक नाबालिग बदमाश ने…
मुंगेली। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति के हत्या मामला सामने आया है। जहां घर में सो रहे पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह मृतक की ग्राम पंचायत गंगद्वारी गांव की है। मृतक की पहचान मृतक आजुराम लोधी पिता कलीराम लोधी (52 साल) के रूप में हुई है। आजुराम लोधी अपने घर में सोया हुआ था।…
भिलाई। शहर के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज सुबह काम के दौरान एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर जामुल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मामला भिलाई – 3 थाना क्षेत्र का है। कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखु कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ। क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखु इंबैलेंस हो कर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके सिर पर गंभीर…
छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की संभावना, अगले 48 घंटों में तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा में…
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। महापौर ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को नगर निगम के पूरे क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने का आदेश जारी किया हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है। दोनों पावन अवसरों पर शहर में किसी भी तरह का मांस-मटन बेचा नहीं जाएगा। नगर निगम के अनुसार, प्रतिबंध के प्रभावी पालन के लिए सभी जोन के स्वास्थ्य…
रायगढ़। जिले में मंत्रालय से अच्छी जान-पहचान होने का झांसा देकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने कुल 20 लाख, 4 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घुघवा निवासी कुंजबिहारी पटेल ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम गोपालपुर चंद्रपुर निवासी दुर्गा पाणिग्राही का परिवार उनके गांव का कुल पुरोहित है,…
सरगुजा। जिले के प्राथमिक शाला गुमगरा में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। सरस्वती पूजा के दिन शिक्षक के नशे में धुत होने और आए दिन शराब पीने से परेशान ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके साथ ही इस घटना के बाद शराबी शिक्षक के खिलाफ ग्राम सभा भी बुलाई गई जिसमें उसे हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि, लखनपुर…
सूरजपुर। जिले के देवनगर गांव में तंत्र-मंत्र आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जब दूसरे राज्य से आए दो साधुओं के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी। साधुओं ने एक ग्रामीण का हाथ देखने के दौरान उसके अचानक बेहोश हो जाने से ग्रामीणों में डर और गुस्सा फ़ैल गया। जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, देवनगर गांव में बाइक से पहुंचे दो साधु गांव के एक एक व्यक्ति का हाथ देखने लगे। इसी दौरान वह व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका फैल गई। कुछ…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
