- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर पुलिस कमिश्नर की पहली समीक्षा बैठक, विजिबल पुलिसिंग और रात्रि गस्त को मजबूत करने दिये निर्देश
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के साथ शनिवार को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में कमिश्नरेट रायपुर के समस्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर , एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर , असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एवं थाना प्रभारियों की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस कमीश्नर महोदय ने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए रायपुर कमिश्नरेट की प्राथमिकताओं से सभी अधिकारियों को अवगत कराया । उन्होंने शहर में पुलिस की उपस्थित बढ़ाने विजिबल पुलिसिंग को और अधिक बढ़ाने , पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को मजबूत करने पर जोर…
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता समेत पुलिस विभाग के आईजी ध्रुव गुप्ता अअवि पीएचक्यू, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर समेत 25 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पद देने की घोषणा की गई थी। इन्हें 26 जनवरी 2026 को पुलिस मैदान रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। केन्द्रीय गृह विभाग के मुताबिक डीजी जेल गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणी, पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया रवि कुमार कुर्रे,…
बलौदा बाजार। जिले के करही चौकी क्षेत्र के ग्राम खैरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास गुपचुप ठेले पर विवाद के बाद एयरगन से गोली चलने की घटना सामने आई। इस फायरिंग में एक छात्रा के पैर में गोली का छर्रा लग गया। घायल छात्रा को तत्काल जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था।…
कांकेर। जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के अनुसार तबादलों में 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक, 04 सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक के भी स्थानांतरण किए गए हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बरसों पुराना सपना आज साकार हो गया है। चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। बल्कि यह परियोजना राज्य की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और…
खेल डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 में उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दे दी गई है। आईसीसी ने यह फैसला बांग्लादेश के सुरक्षा के कारण वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत न आने के फैसले के बाद लिया है। बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल-2026 से बाहर किए जाने के बाद ये रुख अपनाया था। ऐसा पता चला कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह इस समय दुबई में हैं…
बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोने-चांदी के हंडा निकालने का झांसा देकर एक युवक से 13 लाख की ठगी की है। आरोपी महालक्ष्मी दवाखाना के नाम से आयुर्वेदिक कैंप लगाकर शारीरिक बीमारियों के शर्तिया इलाज का दावा करते थे। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कमल साहू नामक युवक को उसके खेत में सोने-चांदी के आभूषणों का हंडा गड़ा होने और उसे निकालने के लिए पूजा-पाठ करने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने 13,74,000 रुपए नगद और लगभग…
गरियाबंद। जिले में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है। संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद के एक बड़े ‘डंप’ को बरामद किया है। इस बरामदगी में पुलिस बल से लूटी गई एक राइफल भी शामिल है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की E-30 ऑपरेशन टीम और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सुरक्षा बलों को यह जानकारी सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली थी। आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा बताए गए गुप्त ठिकानों पर जब जवानों ने दबिश दी, तो भारी मात्रा में घातक सामग्री बरामद…
बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में जंगल में आज सुबह एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और प्रारंभिक जांच की। शव…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो गयी है। इस बार समारोह खास होने जा रहा है। पहली बार हॉर्स राइडिंग स्टंट का आयोजन किया जाएगा, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा। समारोह में भव्य परेड, मार्च पास्ट, हर्ष फायर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। जिनका रिहर्सल आज किया गया।
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
