Author: Shrikant Baghmare

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार सुबह भोर में कार्तिक पुन्नी के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है। पुन्नी मेला के अवसर पर आज यहां आसपास के सभी गांव के लोग आते हैं। पुन्नी मेला हमारी प्राचीन परंपरा है, हमारे छत्तीसगढ़ के गांव, शहरों की परंपरा का हिस्सा है। कार्तिक…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, गरियाबंद। पुलिस विभाग मे पदस्थ बेल्जियम रोर्कड नस्ल का ट्रैकिंग पुलिस डॉग (मैगी) का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। मैगी का जन्म 01.01.2016 हुआ में हुआ था । 09 माह की उम्र में डॉग ट्रेनिंग के पश्चात मैगी को 23.06.2017 को पुलिस विभाग में पदस्थ किया गया था। मैगी ने अपने 05 वर्ष के कार्यकाल में 30 से अधिक चोरीयों एवं ब्लाइंड मर्डरों के केश में अपराधियो को ढुुंढने में अहम भूमिका निभायी थी । पिछले वर्ष हुए एक अंधे कत्ल के मामले को लेकर पुलिस स्कॉट डॉग मैगी ने 03/01/2021 को इस गुत्थी को…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले से इंद्रावती नदी पार कौसलनार में इलाज के लिए गए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम दुर्घटना का शिकार हो गई है। नदी पार करते हुए उनकी डोंगी डूब गई। इसके बाद 6 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर आ गए। लेकिन एक फार्मेसिस्ट लापता हो गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार; डोंगी पर एक आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मेसिस्ट सवार थे। लापता फार्मेसिस्ट का नाम प्रदीप कौशिक बताया गया है। भैरमगढ़ बीएमओ आदित्य साहू ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से तीन टीम महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा कर वहां की आरक्षण नीति का अध्ययन करेगी। सरकार ने इसके लिए तीन आईएएस अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया है। आईएइस में भीम सिंह, पी अन्बलगन और शम्मी आबिदी शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य से अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल आरक्षण प्रावधानों के अध्ययन के लिए शीघ्र ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं कर्नाटक जाएगा। यह अध्ययन दल उक्त राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। बीते सात दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 7 नवम्बर को किसानों से 39 हजार 946 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 295.65 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग सचिव टोपेश्वर वर्मा…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के दौरे से सोमवार को लौट आए हैं। उन्होंने रायपुर के हवाई अड्डे में पत्रकारों से कई मसलों पर चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर वहां के लोग काफी उत्साहित भी है। 5 साल में जो बीजेपी ने वादे किए थे। हिमाचल में उसको पूरा नहीं किया गया। डबल इंजन की सरकार है वहां, 69 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की बात कही थी। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी किसानों की आय…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, बीजापुर। नगर के धनोरा चौक में एक कार और ऑटो की आपस में भिड़ंत हो गई है। इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है रायपुर की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने ऑटो के पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ऑटो में सवार महिला शशिकला कोर्राम ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत गंभीर है। तोयनार थाना पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

Read More

ख़बरवाद पॉलिटिकल डेस्क। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे सकते है। पार्टी सूत्रों ने इसका दावा किया है। हालांकि अभी तक उनके छत्तीसगढ़ आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उपचुनाव की घोषणा के बाद से तमाम राजनीतिक दलों के साथ – साथ आम आदमी पार्टी में भानुप्रतापपुर में सक्रिय है और चुनाव के लिए प्रत्याशी के चयन के लिए नाम तलाश रही है। बताते चले कि आप छत्तीसगढ़ के संयोजक कोमल हुपेंडी भी…

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं के नियमित छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम के तारीखों का एलान कर दिया है। साथ ही दिशा निर्देश भी दिए गए है। शिक्षा मंडल ने 10 जनवरी से 31 जनवरी के माध्यम प्रैक्टिकल एग्जाम के आयोजन के निर्देश दिए है। अब स्कूल अपने सुविधा अनुसार इस बीच इसका आयोजन करा सकेगा।

Read More

ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। राजधानी में स्थित आयुष यूनिवर्सिटी में सोमवार को होम्योपैथी के छात्र और NSUI कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे सभी हाल ही में हुए सेमेस्टर एग्जाम में आए खराब रिजल्ट से अक्रोषित थे और जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे। छात्रों का कहना है कि कई कॉलेजों के 90 फ़ीसदी से भी ज्यादा छात्र फेल हो गए है। कई छात्रों को जीरो अंक दिए गए। उनकी मांग है कि उनके आंसर शीट को दोबारा जांचा जाए।

Read More