ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। राजधानी में स्थित आयुष यूनिवर्सिटी में सोमवार को होम्योपैथी के छात्र और NSUI कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे सभी हाल ही में हुए सेमेस्टर एग्जाम में आए खराब रिजल्ट से अक्रोषित थे और जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे।
छात्रों का कहना है कि कई कॉलेजों के 90 फ़ीसदी से भी ज्यादा छात्र फेल हो गए है। कई छात्रों को जीरो अंक दिए गए। उनकी मांग है कि उनके आंसर शीट को दोबारा जांचा जाए।




