Author: Shrikant Baghmare

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कावरगट्टा गांव निवासी और पूर्व सरपंच भीमा मडकम अपने खेत में लोगों के बीच मौजूद था, तभी नक्सली वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के अवैध घर और दुकान को ध्वस्त कर दिया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के उजागर होने के बाद जहां पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं नगर निगम और जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया है। आरोपी स्थानीय मोहल्ले में चूड़ी और छोटी-मोटी वस्तुएँ बेचने का काम करता था। उसकी दुकान पर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था में इस वर्ष एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है, जिन्हें इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे प्रारंभ होंगी। यह व्यवस्था केवल राज्य के शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध…

Read More

बिलासपुर। कोविड-19 से हुई मौत के एक मामले में बिलासपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को 1 करोड़ रुपए बीमा राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित देने और मानसिक पीड़ा व वाद व्यय के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपए अदा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल, सदस्य पूर्णिमा सिंह और आलोक कुमार पांडे की पीठ ने सुनवाई के दौरान माना कि बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज कर न सिर्फ उपभोक्ता को परेशान किया, बल्कि नियमों का भी उल्लंघन किया। मेडिकल जांच में महिला स्वस्थ थी:…

Read More

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। स्टंटबाजी करने के दौरान बाइक में सवार दो स्कूली छात्र उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। रास्ते में तेज गति और स्टंटबाजी के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो छात्र उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि घायल दोनों छात्र रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के गैना स्कूल के…

Read More

सुकमा। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बीती रात सुकमा से एक ग्रामीण को गंभीर अवस्था में लाया गया। बताया गया कि उसके बेटे ने आपसी विवाद के चलते उसे दो तीर मार दिए थे। सुकमा में पर्याप्त उपचार न मिल पाने के कारण उसे मेकाज रेफर किया गया था, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञों ने देर रात बड़ी सावधानी से दोनों तीरों को निकालते हुए मरीज को जीवनदान दिया। तीर से घायल पिता का सफल ऑपरेशन सुकमा जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक पुत्र ने अपने पिता पर तीर चला दिए। एक तीर जांघ में धंस गया, जबकि दूसरा कलाई…

Read More

सक्ती। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी केंद्र घोटाले के कई मामले साने आ चुके है। कही चूहे करोड़ो रुपए के धान खा गए। ताजा मामला सक्ती जिले पुटीडीह धान खरीदी केंद्र से धान घोटाला का मामला आया है। भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्र से करीब 3200 क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी कीमत लगभग 99 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डभरा क्षेत्र के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का है। यहां धान की भारी कमी को छिपाने के लिए देर रात धान की बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे। जांच में…

Read More

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया की गई है। बताया जा रहा कि इस बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने जब पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री देखी तो इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को…

Read More

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की दावा आपत्ति की तिथि बढ़ने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल आज निर्वाचन आयोग पहुंची। जहां उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी IAS भोस्कर विलास संदीपन से मुलाकात कर बताया कि दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी कठिनाइ‌यों की समस्या होनी बताई, जिसके कारण कई योग्य मतदाता प्रक्रिया में वंचित रह गए हैं। कांग्रेस ने एसआईआर की दावा आपत्ति की तारीख बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सलवा जुडुम में गांव से विस्थापितों और अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष प्रकिया की मांग की है। कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में निर्धारित दावा-आपत्ति की समय-सीमा अत्यंत अल्प होने से बड़ी संख्या में पात्र मतदाता नाम जोड़ने,…

Read More

कोरबा। जिले के मड़वारानी पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ऑटो में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीजल पाइप फटने से लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। ऑटो चालक अपने परिवार और अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी पहाड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पहाड़ी चढ़ाई पर पहुंची, अचानक डीजल पाइप फट गया और वाहन में आग भड़क…

Read More