- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर प्रदेश में सियासी पारा तेज हो गई है। राजधानी रायपुर में एनएसयूआई ने धान घोटाले के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता चूहे का वेश धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धान खरीदी केंद्रों में “चूहों द्वारा धान खाने” के दावे का प्रतीकात्मक विरोध किया। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये के धान घोटाले में असली दोषियों को बचाने के लिए सारा ठीकरा चूहों पर फोड़ा जा रहा है। यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है। प्रदर्शन को “चूहे को न्याय” नाम देते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
महासमुंद। जिले में हुई दो बड़ी चोरी और डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये के सोना-चांदी, वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। घटना में शामिल दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि इन वारदातों का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल है, जो अपने ही रिश्तेदारों के घर चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। ग्राम…
बीजापुर। जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोपालपटनम और फरसेगढ़ के सीमावर्ती नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में चार महिला माओवादियों सहित कुल छह माओवादी कैडर मारे गए। मारे गए माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का इंचार्ज और आठ लाख रुपये का इनामी डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेड़जा और अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ कोबरा (202, 206, 210) और सीआरपीएफ 214 की संयुक्त टीम ने…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल…
नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कुछ ही देर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कर रहे है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे है।…
जांजगीर-चांपा। जिले में शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायद के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख संपत्ति जब की गई है। वहीं बाकी की संपत्ति की सम्बंध की जानकारी विवेचना की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव से जून 2024 में मिला और उसने स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी…
बालोद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले में कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां वे पदाधिकारियों द्वारा भाषण के बीच रोकने पर पूर्व CM भूपेश बघेल नाराज हो गए। जिसके बाद मंच से ही उन्होंने कहा कि सम्मान दे नहीं सकते तो बुलाया मत करो। दरअसल 18 जनवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए थे। अपने भाषण के दौरान बघेल ने मंच से धान खरीदी व्यवस्था और धान से भरे ट्रकों के गायब होने के मामलों…
कोरबा। जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के चलते वैवाहिक जीवन में आई दरार के बाद एक महिला ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरी घटना में एक बच्ची ने खेलते-खेलते जानवरों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली, हालांकि समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र में 24 वर्षीय चमेली विश्वास ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही…
अंबिकापुर। तातापानी महोत्सव में समोसा खाने से सात लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। यह घटना महोत्सव के दौरान उस समय हुई जब कुछ लोग तातापानी महोत्सव देखने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने वहां उपलब्ध समोसा खाया। समोसा खाने के बाद उन लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग उदयपुर के नवापारा इलाके के रहने वाले थे। तातापानी महोत्सव में पहुंचने के बाद इन लोगों ने वहां के एक स्टॉल से समोसा खरीदा और खाने के बाद उनकी तबीयत…
कवर्धा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के गले और पेट पर चाकू के गहरे निशान मिले है। जिसे देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लालपुर में रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मझगांव जाने वाले रास्ते में नर्सरी के पीछे नदी किनारे शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
