Author: Shrikant Baghmare

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में कांकेर रोडवेज की बस से एक महिला गिरकर घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पखंजूर से रायपुर जा रही बस तेज रफ्तार में थी। अचानक  बस का संतुलन बिगड़ने से महिला बस से नीचे गिर पड़ी। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है। यात्रियों…

Read More

बिलासपुर। जिले के हाईवे पर पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। NH-130 पर रतनपुर-कोरबा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात के बाद पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरे बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे थे और हथियार के दम पर कर्मचारी से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद एसपी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंतरजिला…

Read More

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर चोर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। कैलाश नगर लोहिया रोड में रहने वाले कारोबारी अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने बाउंड्री कूदकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.90 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट…

Read More

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा साथियों के साथ राजस्थान–दिल्ली घुमने गए थे। इस दौरान ट्रक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे। हादसे में मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है।

Read More

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तुरीपाड़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी 20 रविवार को जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों को गंभीर क्षति पहुंची। घायल अवस्था में ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में “सुशासन” का ढोल पीट रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि प्रदेश के 7 लाख अनियमित कर्मचारी खुद को ठगा हुआ, शोषित और हाशिए पर धकेला हुआ महसूस कर रहे हैं। अनियमित कर्मचारियों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी तरह विफल हो चुकी है। अनियमित कर्मचारी नेता गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब-मजदूर नहीं, बल्कि सिर्फ़ नियमित अफसरशाही के लिए बनाई जा रही हैं। संविदा, दैनिक वेतनभोगी, मानदेय, अंशकालीन, आउटसोर्सिंग, ठेका और सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी…

Read More

धमतरी। जिले के कोरेगांव थाना क्षेत्र में पिकअप चालक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1-1 हजार का जुर्माना भी लगाया है। वहीं एसपी ने इस मामले में सहायक उप निरीक्षक को सेवा पुस्तिका में नगद इनाम से पुरस्कृत किया। जानकारी के मुताबिक 29 मई 2024 की रात्रि केरेगांव क्षेत्र में पिकअप चालक पंकज ध्रुव की चाकू से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि प्रदीप सिंह के नेतृत्व में थाना केरेगांव पुलिस एवं सायबर टीम ने त्वरित…

Read More

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बोधघाट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली दवाओं के एक शातिर सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 12 लाख 86 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे नशीली दवाओं की खेप खपाने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर के पीढ़ापाल गांव में आज 50 से अधिक परिवारों के 200 धर्मांतरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से घर वापसी की है। इस दौरान 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर गंगाजल छिड़क कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ मूल धर्म में वापसी कराई गई। जानकारी के अनुसार, इस मुहिम में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के ग्रामीण शामिल थे.…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर के पीढ़ापाल गांव में आज 50 से अधिक परिवारों के 200 धर्मांतरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से घर वापसी की है। इस दौरान 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर गंगाजल छिड़क कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ मूल धर्म में वापसी कराई गई। जानकारी के अनुसार, इस मुहिम में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के ग्रामीण शामिल थे.…

Read More