- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के रानी डोंगरी गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 10 दिन पहले ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से बनाए गए अस्थायी पुल से गुजरते समय धान से भरा एक ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो ग्रामीण घायल हो गए, जबकि अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के कारण ट्रैक्टर में भरी किसान की धान पूरी तरह पानी में गिर गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पक्के पुल की लंबे समय से मांग…
कवर्धा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, अंतः रोगी कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों (शिशुवती माताओं) को महतारी किट का वितरण किया। मंत्री जायसवाल ने अंतःरोगी कक्ष मे भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हाल चाल पूछा गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला…
रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाईयां प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई हैं। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी कार्य…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कई गांवों में एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार जारी है। बीते दो दिनों में कुत्ते ने अब तक 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। ताजा मामले में कुत्ते ने सरपंच सहित 9 लोगों पर हमला किया है, जबकि इससे एक दिन पहले 11 लोग कुत्ते के हमले का शिकार हुए थे। लगातार कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुत्ते के हमले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें वह एक बुजुर्ग पर झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी…
रायपुर। रायपुर शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम ने मास्टर चाबी से एक्टिवा चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 नग चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश…
रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में हाइवा ने बाइक सवारों चपेट में ले लिया को सामने से टक्कर मारी, जिससे पिता-पुत्र समेत 3 लोग चक्के के नीचे आ गए। हाईवा ने उन्हें कुछ दूर तक घटीसा। सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की सुबह आरंग थाना इलाके के पारागांव में हुई है। पारागांव से प्लेटिना पर तीनों आज एक साथ बाइक से महानदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मूरूम से भरे हाइवा ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुल 52 नक्सलियों ने का आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में पुना मार्गेम योजना के तहत नक्सली मुख्यधारा में शामिल होंगे। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बीजापुर एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हिंसा का रास्ता अपना लिया है। टारगेट 2026 से पहले नक्सल संगठन सिमटने लगा। आपको बता दें कि, कुल 1 करोड़ 45 लाख के इनामी नक्सलियों ने समर्पण किया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, CRPF और सुरक्षाबलों के प्रयासों से यह 52 माओवादी मुख्यधारा में वापस लौटे हैं। इनमे 21 महिला कैडर…
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रहे छात्र आत्मदाह करने का प्रयास किया है। खुद को आग लगाने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र की पहचान आयुष यादव के रूप में हुई है। वह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ सेकेंड ईयर का छात्र है और कोनी थाना क्षेत्र के बड़ी कोनी स्थित रामायण नगर में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आयुष अचानक अपने कमरे से बाहर निकला। कुछ…
धान खरीदी में गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को किया निलंबित, FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी जोरशोर से जारी है। इसी बीच महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच, विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ताहीन धान की खरीदी तथा तौल में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य पाए गए। कलेक्टर लंगेह ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने और संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में…
रायपुर। राजधानी के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की एक सरकारी शराब दुकान से बुधवार शाम वहां काम कर रहे चार कर्मचारियों को बदमाशों ने जबरन उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने अचानक दुकान में घुसकर हंगामा किया, कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और फिर उन्हें गाड़ियों में बैठाकर ले गए। पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मीडिया में आने के कुछ घंटों बाद ही मामला नया मोड़ लेता नजर आया। सूत्र बताते हैं कि देर रात आरोपी चारों कर्मचारियों को छोड़कर…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
