Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली और अवमानक औषधियों के खिलाफ राज्य औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में तीन फार्मा कंपनियों द्वारा सप्लाई की गई दवाएं नकली और गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी पाई गई हैं, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। प्रयोगशाला जांच में जिन दवाओं को अमानक पाया गया है, उनमें मेसर्स जी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नहान रोड, सोलन (हिमाचल प्रदेश), मेसर्स जी.सी. हेल्थ केयर, सोलन (हिमाचल प्रदेश) और मेसर्स लार आक्स…

Read More

इछावर। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में स्टेट जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। भोपाल से पहुंची टीमों ने नर्मदापुरम में एक फर्म तथा सीहोर में सीमेंट-सरीया कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में दस्तावेजों और स्टॉक की गहन पड़ताल चल रही है। नर्मदापुरम के माखन नगर रोड स्थित बाबा जी सक्का इंटरप्राइजेज पर पांच सदस्यीय जीएसटी टीम ने छापा मारा। कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई। सीहोर के बिजली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील और दूरदर्शी नक्सल पुनर्वास नीति जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में 75 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अत्याधुनिक 5G स्मार्टफोन और 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन किट वितरित की गई। कार्यक्रम कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 75 पुनर्वासित युवाओं को सैमसंग गैलेक्सी M06…

Read More

रायपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देशप्रेम का वह उद्घोष था, जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम् ने करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की भावना को प्रज्वलित किया। यह वही स्वर था, जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए कहा…

Read More

लखनऊ। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाना है। हालांकि, घने कोहरे के चलते टॉस में देरी हो रही है। टॉस का निर्धारित समय शाम 6.30 बजे था, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण मैदान पर अगला निरीक्षण रात 8 बजे किया जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सीरीज अपने नाम कर लेगा। इस बीच, सीरीज में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म चर्चा में बना हुआ है। तीसरा मुकाबला सूर्यकुमार यादव के लिए लय में…

Read More

नई दिल्ली। आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा हो सकता है, जिससे जियो, एयरटेल सहित अन्य टेलिकॉम कंपनियों की सेवाएं महंगी हो जाएंगी। यह दावा ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026 में टेलिकॉम टैरिफ में 16 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, भारतीय टेलिकॉम कंपनियों की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषण में कहा गया है कि कंपनियां सीधे तौर पर नहीं, बल्कि परोक्ष रूप से कीमतों में बढ़ोतरी कर…

Read More

नई दिल्ली। चांदी ने आज 17 दिसंबर को इतिहास रचते हुए पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 8,775 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव 2,00,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी 1,91,977 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। गौरतलब है कि 18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंची थी। यानी मात्र 9 महीनों में चांदी की कीमत 1 लाख से बढ़कर…

Read More

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफ़नाने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच द्वारा धर्मांतरित पिता के शव को जबरन गांव में दफन करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट की खबर सामने आई है। इस झड़प में पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की खबर है। गांव को सील कर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। दोनों पक्षों को अलग- अलग इलाके में सील किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बातचीत में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच रजमन सलाम के…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना झलमला थाना क्षेत्र के समरू गांव की है। जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। तभी आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ हमला कर…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने आगे बढ़े। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय समेत NSUI नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। मेकाहारा चौक के पास कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ते हए आगे बढ़े। हालांकि, कुछ दूर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक…

Read More