Khabarwaad Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मधुमक्खियों ने एक सरकारी स्कूल के 15 छात्र को डंक मार दिया। जिसके बाद छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के करतला गांव में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का इलाज
छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई है तथा स्कूल के करीब पेड़ों में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की मांग की गई है।
यह भी पढ़े :
नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी, ट्रैफिक पुलिस के जवान को सरेराह पीटा




