दुर्ग। जिले में महादेव सट्टा एप और सायबर फ्रॉड में उपयोग हो रहे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 म्यूल अकाउंट धारकों और 3 मुख्य सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है।
रायपुर : राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि
यह कार्रवाई वैशाली नगर स्थित कैनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर की गई, जिसमें 111 संदिग्ध खातों की जांच शुरू की गई थी। पहले चरण में 11 खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं अब पुलिस ने और 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
अजीत जोगी प्रतिमा विवाद : रेणु और अमित जोगी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले दुर्ग पुलिस ने इन 111 म्यूल खातों से जुड़े लगभग 22 लाख रुपए होल्ड कर लिए थे। इस बार गिरफ्तार की गई आरोपियों में उमा शर्मा भी शामिल है, जो अवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने कैनरा बैंक में खाता खुलवाया और केवल 700 रुपए जमा किए थे। साथ ही मोबाइल नंबर पर इंटरनेट बैंकिंग भी चालू करवाई थी।
हालांकि बैंक से मिली जानकारी चौंकाने वाली थी। फरवरी माह में ही उक्त खाते से 5 करोड़ रुपए से अधिक का लेन-देन हुआ था, जो दिल्ली से ट्रांसफर किए गए थे।
दुर्ग पुलिस अब मामले में दिल्ली से जुड़े लिंक और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।




