दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां मंगलवार को आठ सक्रिय माओवादी संगठन के सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली और दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता लगातार चल रहे सुरक्षाबलों की कार्रवाई, विकास कार्यों और विश्वास निर्माण अभियानों का सकारात्मक परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




