नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। राजधानी दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद गठबंधन की सीटों का बंटवारा तय कर लिया गया।
तय फॉर्मूले के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकमत पार्टी (RLM) को 6 सीटें और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को भी 6 सीटें दी गई हैं।
बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने दावा किया कि यह फॉर्मूला सभी सहयोगियों की सहमति से तय किया गया है और जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।




