Bijapur Breaking : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का आज बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया है।
Read Also : Teacher Suspened In Chhattisgarh : 2 दिन ड्यूटी कर 4 दिन मनमर्जी छुट्टी पर रहता था टीचर, सस्पेंड
काग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।
Read Also : मजबूत हो रहे सड़क, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के चार पिलर, साय सरकार की दूरदर्शी सोच से मजबूत हुई ईज ऑफ़ लिविंग की अवधारणा
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधायक विक्रम मण्डावी,जिला अध्यक्ष लालू राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।




