Bijapur Breaking News: बीजापुर में सुबह भैरमगढ़ थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Read Also- जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, मचा हड़कंप
Bijapur Breaking News: जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में अपने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। थाना परिसर के अंदर गोली की आवाज सुनकर साथी जवान ने जाकर देखा तो प्रधान आरक्षक सोनू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। साथी जवान घायल अवस्था में उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक जवान के खुद पर गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया था।




