Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सामान्य सभा से पहले बिलासपुर नगर निगम की MIC बैठक, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    सामान्य सभा से पहले बिलासपुर नगर निगम की MIC बैठक, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 5, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    सामान्य सभा से पहले बिलासपुर नगर निगम की MIC बैठक, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा की बैठक से पहले रविवार को मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अब ये सभी प्रस्ताव सोमवार को होने वाली सामान्य सभा की बैठक में पेश किए जाएंगे। बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और बुजुर्गों के लिए नई सुविधाएं विकसित करने से जुड़े अहम निर्णय लिए गए।

    एमआईसी की बैठक में सबसे प्रमुख प्रस्ताव सकरी क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए कम्युनिटी हॉल निर्माण से जुड़ा रहा। इसके लिए 2 एकड़ शासकीय भूमि की आवश्यकता जताई गई है, जो खसरा नंबर 34/1 में स्थित है। नगर निगम के नाम पर भूमि आवंटन की अनुमति के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    Read Also-  सरकारी नौकरी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

    इसके अलावा बैठक में शहर की स्ट्रीट लाइटों के संधारण और संचालन के लिए 1.31 करोड़ रुपए, देवरीखुर्द और सिरगिट्टी क्षेत्रों में पाइपलाइन व टंकी निर्माण के लिए 7.64 करोड़ रुपए, तथा सीवरेज सिस्टम के तीन एसपीएस (सीवरेज पंपिंग स्टेशन) के संचालन-संधारण के लिए 2.25 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। निगम प्रशासन का कहना है कि ये सभी प्रस्ताव शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

    राजनीतिक दलों ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति
    सामान्य सभा की बैठक से पहले सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अलग-अलग बैठकें कर अपनी रणनीति तय की। भाजपा पार्षदों की बैठक विधायक अमर अग्रवाल के निवास पर हुई, जिसमें महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी और सभी एमआईसी सदस्य मौजूद रहे। विधायक अग्रवाल ने कहा कि सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, नाली, बिजली व पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने पार्षदों से जनता के हितों को प्राथमिकता देने और सदन में मजबूती से पक्ष रखने की अपील की।

    Read Also-  रायपुर में 150 करोड़ का जमीन घोटाला: रसूखदारों और अफसरों की मिलीभगत का मामला, रेरा ने खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

    वहीं, कांग्रेस पार्षदों की बैठक पूर्व सभापति शेख नजरूद्दीन के निवास पर हुई। कांग्रेस ने साफ-सफाई, जल संकट और नाली निर्माण जैसी समस्याओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा की त्रिपल इंजन सरकार के बावजूद शहरवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और प्रशासनिक अमला भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।

    सामान्य सभा में होंगे 37 एजेंडे प्रस्तुत
    नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 6 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह महापौर पूजा विधानी के कार्यकाल की दूसरी सामान्य सभा होगी। बैठक में कुल 37 एजेंडे शामिल हैं, जिनमें से 27 जाति प्रमाणपत्र से संबंधित हैं। शेष एजेंडों में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

    प्रमुख एजेंडों में व्यापार विहार क्षेत्र में जीएसटी कार्यालय के सामने 4.90 करोड़ की लागत से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण, तथा सिरगिट्टी क्षेत्र में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स क्लब और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नगर निगम की व्यावसायिक आय बढ़ने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

    Read Also-  रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, महिला की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

    मुख्य प्रस्तावों पर एक नजर

    • बुजुर्गों के लिए सकरी में कम्युनिटी हॉल निर्माण – 2 एकड़ भूमि पर प्रस्ताव
    • स्ट्रीट लाइट संधारण व संचालन – 1.31 करोड़ रुपए
    • देवरीखुर्द और सिरगिट्टी में पाइपलाइन व टंकी निर्माण – 7.64 करोड़ रुपए
    • सीवरेज सिस्टम के तीन एसपीएस का संचालन-संधारण – 2.25 करोड़ रुपए

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur municipal corporation bilaspur municipal corporation news municipal corporation municipal corporation in bilaspur municipal corporations in india
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.