Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-

    September 14, 2026

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bilaspur News: गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को नहीं मिलता भरपेट खाना, स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को गिनाई समस्याएं…

    Bilaspur News: गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को नहीं मिलता भरपेट खाना, स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को गिनाई समस्याएं…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 6, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Bilaspur News today

    Bilaspur News:  बिलासपुर के आदिवासी विकास विभाग के हॉस्टल में रहने वाले बच्चे बारिश में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। यहां बारिश होने पर नाले के ओवरफ्लो का पानी हॉस्टल परिसर में जमा हो जाता है। वहीं, उन्हें भरपेट भोजन भी नहीं मिल पाता। मंगलवार को कलेक्टर अवनीश शरण हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे, तब छात्राओं ने समस्याएं गिनाई। कलेक्टर ने तत्काल सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

    Read Also-  कोरोना काल में दवा और उपकरण खरीदी में 2.65 करोड़ का घोटाला, तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर सस्पेंड

    Bilaspur News: छात्राओं ने कलेक्टर को बताया कि, मैट्रिक हॉस्टल परिसर के किनारे से होकर नाला गुजरता है, जिसकी सफाई नहीं होने या फिर ज्यादा बारिश होने की स्थिति में नाले में ओवरफ्लो हो जाता है। बारिश का पानी हॉस्टल परिसर में भर जाता है। इससे छात्राओं को काफी दिक्कतें होती है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को नाले की सफाई और इसमें आवश्यक सुधार करने के साथ ही पानी को डायवर्ट करने के उपाय करने कहा।

    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें नहीं
    कलेक्टर ने हॉस्टल की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के एक भी बुक्स नहीं है। इस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें लाइब्रेरी में किताबों के साथ नोट्स भी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को करियर संबंधी मार्गदर्शन और उनकी रुचि के अनुसार किताबें उपलब्ध कराने कहा।

    Read Also- शराब दुकान के मैनेजर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से गोदा, हालत गंभीर

    कलेक्टर बोले- पर्याप्त मात्रा में मिले भोजन
    Bilaspur News: निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई घर में बन रहे भोजन का भी जायजा लिया। हॉस्टल में 100 बच्चे रहते हैं। लेकिन, उनके लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन व सब्जी नहीं बनी थी, जिसे देखकर कलेक्टर अवनीश शरण नाराज हो गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों को भरपेट भोजन और सब्जी परोसने के निर्देश दिए।

    कैरम में छात्रा से हार गए कलेक्टर
    कलेक्टर इसके बाद बैगा आवासीय कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया। छठवीं से 10वीं तक 100 बैगा सहित आदिवासी बच्चियां यहां रहकर पढ़ाई करती हैं। कलेक्टर ने आदिवासी बच्चियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया।

    उन्होंने कन्या हॉस्टल में संचालित स्मार्ट क्लास और इंडोर गेम कक्ष का भी निरीक्षण किया। आदिवासी बच्ची चन्द्रमणि पैकरा के साथ कैरम खेल में भी हाथ आजमाया। कैरम में छात्रा चंद्रमणि ने कलेक्टर को मात दे दी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news live bilaspur news today bilaspur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.