Bilaspur News in Hindi: विवाह एक पवित्र बंधन माना जाता है। लेकिन पत्नी होने के बाद भी दूसरी महिला से संबंध बनाने वाले मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए है। एक ऐसा ही मामला बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर पति के अफेयर की बात पत्नी को तब पता चली जब उस पर थाने में उसकी प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। पत्नी शांत नहीं बैठी वह भी थाने पहुंच गई और वहां पर पति को छोड़ देने की बात कहते हुए खूब ड्रामा हुआ। इस दौरान पत्नी अचानक से गिर पड़ी तब पता चला कि उसने पहले से ही जहरीली दवा खा ली है। फिर उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read Also- निर्माणाधीन बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगायी छलांग, मौके पर ही तोड़ा दम
Bilaspur News in Hindi: बता दें, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एएसपी उमेश कश्यप् ने बताया कि मंगला में रहने वाले युवक के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगला में रहने वाले किशन पटेल ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी करने से इनकार करने लगा।
Bilaspur News in Hindi: युवती ने उसके घर जाकर भी शादी करने की बात कही थी। युवक और उसके स्वजन मामले में समझौते का प्रयास करने लगे। शादी करने की जिद पर अड़ी युवती सीधे थाने पहुंच गई। उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। युवक को थाने लाया गया।
Read Also- एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…
इधर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उषा भी थाने पहुंच गई। थाने में उषा की तबियत बिगड़ने लगी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि महिला ने थाने से बाहर ही कोई जहरीला पदार्थ खाकर आयी थी। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी वहां पर अपने पति का पक्ष लेने के लिए पहुंची थी वहां जाकर वह युवती व पुलिस वालों से पति को छोड़ देने की बात कहती रही। इसी दौरान उसके पति को गिरफ्तार किया गया। तभी अचानक से महिला की तबियत बिगड़ गई और इससे परिजन डर गए और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।




