Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रेल हादसे से दहला बिलासपुर! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भिड़ंत में कई जख्मी, जांच के आदेश

    रेल हादसे से दहला बिलासपुर! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भिड़ंत में कई जख्मी, जांच के आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    रेल हादसे से दहला बिलासपुर! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भिड़ंत में कई जख्मी, जांच के आदेश

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक भीषण रेल हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, 2 से 8 लोगों के मौत की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    यह दर्दनाक हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, बिलासपुर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की भीषण आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और राहत कार्य में जुट गए।

    Read Also-  मोबाइल देखने से मना किया तो नाराज़ होकर नदी में कूद गई 9वीं की छात्रा, मौत से पूरे परिवार में मातम

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर डटे हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    हादसे के चलते पूरा हावड़ा रेल रूट ठप कर दिया गया है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    रेलवे प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और सभी घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur train accident bilaspur train accident live bilaspur train accident news bilaspur train accident today bilaspur train accident video train accident in bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.