रायपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ एवं आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के पांचों संभागों में व्यापारियों और उद्योगपतियों की बैठकें आयोजित कर जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को होने वाले लाभ पर चर्चा की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता को राहत देने के लिए जीएसटी की दरों में इतनी बड़ी कमी की गई है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा कि पहले दवाइयों और स्कूल–कॉलेज में उपयोग होने वाले उपकरणों पर भी टैक्स लगता था, जिसे प्रधानमंत्री ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने के बावजूद जीएसटी में कटौती करना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
बैठक में सुभाष अग्रवाल, बजरंग खंडेलवाल, राजकुमार राठी, संतोष बैद, नितेश दुबे, महावीर चोपड़ा, रोहित द्विवेदी, सौरभ पाठक, संतोष शर्मा, मिथिलेश सिंह, जयेश बोथरा, अरुण झा, सुजीत परिहार, यश शर्मा, रामकृष्ण खेड़िया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।




