Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ से मारपीट, वीडियो वायरल

    रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ से मारपीट, वीडियो वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 30, 2025 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बार फिर बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर से अभद्र बर्ताव और हाथापाई किए जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है, जहां महिला ने एसआईआर फॉर्म घर तक समय पर न पहुंचाने पर बीएलओ के साथ झगड़ा किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, महिला फॉर्म घर तक पहुंचाने की मांग कर रही थी। फॉर्म मिलने में देरी होने पर वह गुस्से में आ गई और बीएलओ को धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में महिला को लगातार अपशब्द बोलते और हाथापाई करते देखा जा सकता है। वार्ड के स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और लोगों ने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। प्रशासनिक कर्मचारियों का कहना है कि एसआईआर फॉर्म को लेकर कई क्षेत्रों में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

    इससे पहले भी रायपुर में बीएलओ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में एसआईआर सर्वे के दौरान एक महिला बीएलओ ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बीएलओ अपने वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत करती दिखाई दी थीं। उनका आरोप था कि पार्षद ने उनसे पूछा कि वे कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों सर्वे कर रही हैं और भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं। बीएलओ ने यह भी कहा था कि पार्षद ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी।

    लगातार सामने आ रही घटनाओं ने मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान फील्ड में काम कर रहे बीएलओ की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्वाचन कर्मियों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि बीएलओ सुरक्षित वातावरण में अपना कार्य कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.