CG Bijapur Crime News: आशीष पदमवार। बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने तांडव मचाया है। उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है।
Read Also- जेल प्रहरी के खिलाफ कार्रवाई : पैसा लेकर कैदियों को कराता था सुविधा मुहैया, पद्मनाभपुर पुलिस ने की कार्रवाई
CG Bijapur Crime News: मृतक नागा भंडारी की हत्या उनके घर से कुछ ही दूरी पर की गई, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Read Also- अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई: पार्किंग और ओपन स्पेस पर बनी इमारत पर चला बुलडोजर
CG Bijapur Crime News: गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी की भी 24 अक्टूबर 2024 को नक्सलियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने नागा की हत्या को लेकर नक्सलियों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।




