रायगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में कार्यरत प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखन लाल पटेल के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।
नके कार्यकाल में कर्मचारियों का शोषण, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, और भ्रष्टाचार की कई शिकायतें सामने आई थीं।
होली के दिन भी जारी रहेंगी मेकाहारा में इमरजेंसी सेवाएं… मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अधीक्षक ने दिया आदेश
डॉ. पटेल पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को मनमाने ढंग से उनके मूल कार्यों से हटा कर अन्य कामों में लगाया, जिससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हुई और कर्मचारियों में असंतोष फैल गया।
इसके अलावा, डॉ. पटेल ने राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम को बंद कर दिया, जिससे क्षेत्र के लाभार्थियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनका एक और विवादित कदम था अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों का दुरुपयोग। आरोप के अनुसार, इन कैमरों के माध्यम से वह प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं और नर्सिंग स्टाफ की बातचीत सुनते और रिकॉर्ड करते थे, जिससे कर्मचारियों में भय और मानसिक तनाव का माहौल बन गया था।
Pakistani सेना की इस हरकत पर भड़के बलूच विद्रोही, 50 बंधकों को उतारा मौत के घाट
इन गंभीर आरोपों और कर्मचारियों के लगातार संघर्ष के बाद, राज्य प्रशासन ने डॉ. लखन लाल पटेल को पद से हटा दिया और उनकी जगह डॉ. धरम साय पैंकरा को प्रभारी बीएमओ नियुक्त किया। यह कदम कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों और संघर्ष के बाद उठाया गया है।




