Board Of Secondary Education : माध्यमिक शिक्षा मंडल में 25000 से ज्यादा छात्रों के आवेदन पेंडिंग है, इसमें ज्यादातर आवेदन त्रुटि सुधार के है। नाम जाति व जन्मतिथि सुधार करने के लिए दिए गए आवेदनों के बाद संशोधित अंक सूची के लिए आवेदकों को महीना इंतजार करना पड़ रहा है। कई कई ऐसे छात्र हैं जिनकी मार्कशीट की त्रुटि नहीं सुधरने के कारण सरकारी नौकरी की जॉइनिंग भी नहीं हो पा रही है इसके अलावा कई ऐसे छात्र हैं जो साल भर से दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
Read Also – छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को एक बार फिर किया गया रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Board Of Secondary Education : यह आंकड़े सीजी बोर्ड की स्थापना से लेकर अब तक के हैं। बोर्ड में हर साल औसतन 5000 के आसपास अंक सूची में सुधार करवाने आवेदन आते हैं इसमें से 70% केस का ही निपटारा हर साल हो पता है हर साल लगभग 1500 से ज्यादा आवेदन पेंडिंग हो जाते हैं जो अब 25000 हो चुके हैं।
Board Of Secondary Education : इसमें कई ऐसे कैसे हैं जो वर्षों से पेंडिंग पड़े हुए हैं और आवेदक बोर्ड के चक्कर लगा रहे हैं इधर मार्च से अंक सूचियां में संशोधन का कार्य भी रुका हुआ है। सूत्रों का दावा है कि सैकड़ो आवेदन वापस भी लौटाए जा चुके हैं अफसर की माने तो आवेदनों में ही खामियां थीं जिन्हें पूरा करने आवेदन लौट आए गए हैं।




