Khabarwaad Korba: हसदेव नदी में नाव पलटने की वजह से एक युवक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने तैरकर अपनी जान बचाई। मामला बालको थाना अंतर्गत बांगो के डुबान इलाके डांगाघाट का है।
Read also: शोरूम में लगी आग, लाखों रुपए के ई-स्कूटर जले
जानकारी के मुताबिक कृपाल राम गांडा (32) नाव में मछली रखकर हसदेव नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका दोस्त भी नाव पर साथ था। इस दौरान बीच में आंधी-तूफान की वजह से नाव पलट गई। दोनों दोस्त तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।
Read also: जमीन खरीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला..जानिए क्या है पूरा मामला
रास्ते में कृपाल राम की सांस उखड़ने लगी। इस पर उसके दोस्त ने तकरीबन आधे घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कृपाल राम तैर नहीं पाया और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। दूसरे युवक ने नदी से बाहर निकलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने में जुट गई है।




