रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला आत्महत्या से जुड़ा है। रविवार सुबह एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और प्रबंधन के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।
Read Also- धर्मांतरण रोकने मैदान में उतरी जगन्नाथ सेना, विधायक पुरंदर मिश्रा ने पैर धोकर कराई 4 महिलाओं की घर वापसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष ध्रुव (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के पंडरिया ग्राम का निवासी था। संतोष को रेबीज के इलाज के लिए 21 जुलाई को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसका इलाज तीसरी मंजिल स्थित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था।
Read Also- स्कूल में बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना, शिकायत के बावजूद नहीं रोकी गई सर्विंग, 78 बच्चों को देना पड़ा एंटी-रेबीज टीका
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह संतोष ध्रुव ने वार्ड से बाहर निकलकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संतोष की जान जा चुकी थी।




