BSNL Special Plan: नियमित प्रीपेड मोबाइल फोन रिचार्ज न कराने से बंद हो चुकी इनकमिंग और आउटगोइंग सेवा वाले उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल दीपावली आफर लेकर आया है। ऐसे उपभोक्ता 349 रुपए से मोबाइल रिचार्ज कराकर 90 दिन तक फ्री काल और 30 जीबी तक इंटरनेट डेटा की सुविधा का लाभ ले सकेंगे, यह स्पेशल आफर 28 अक्टूबर से एक महीने के लिए लागू रहेगी। वहीं 1999 के रिचार्ज पर 100 रुपए क छूट के साथ रिचार्ज कराने पर एक साल के लिए अनलिमिटेड कालिंग फ्री मिलेगी।
Read Also- मोबाइल वाले ने कहीं नकली चार्जर तो नहीं दे दिया, इस सरकारी ऐप से ऐसे करें पहचान
निजी कंपनियों ने टैरिफ किए महंगे, लोगों का बीएसएनएल की तरफ बढ़ा रुझान
BSNL Special Plan: भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के अनुसार बीते करीब तीन महीने पहले निजी कंपनियों के द्वारा टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोग बड़ी संख्या में लोगों को रूझान बीएसएनएल की ओर बढ़ रहा है। बीएसएनएल ने लोगों के रुझान को अपने लिए ऑफर के तौर पर लिया और बरेली परिक्षेत्र में करीब एक लाख से ज्यादा नए उपभोक्ता जोड़े।
Read Also- HP ने भारत में लॉन्च किया Victus Special Edition लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
स्पेशल दीवाली ऑफर लेकर आया है बीएसएनएल
BSNL Special Plan: इस संबंध में बीएसएनएल के बरेली परिक्षेत्र के महाप्रबंधन पंकज पोरवाल ने बताया कि अपनी विश्वसनीयता को बरकरार रखते हुए बीएसएनएल अपने उन उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल दीपावली आफर लेकर आया है, जिनके मोबाइल फोन की इनकमिंग और आउट गोइंग सेवा नियमित रिचार्ज न होने के कारण बंद हो चुकी है, वे उपभोक्ता अब तीन महीने तक वाइज कालिंग और इंटरनेट की सुविधा का लाभ ले सकेंगें।
Read Also- Lenovo ने लॉन्च किया Yoga Slim 7x लैपटॉप, Snapdragon X Elite के साथ मिलेगा AI फीचर्स
उपभोक्ताओं को 399 रुपए से अपने मोबाइल फोन के सिम कार्ड को रिचार्ज कराना होगा। जबकि नियमित रिचार्ज वाले उपभोक्ताओं 28 अक्टूबर से अगले 10 दिन तक 1899 के रिचार्ज कराने पर एक साल के लिए अनलिमिटेड काल की सेवा मिलेगी।




