Khabarwaad Jagdalpur. जगदलपुर पुलिस ने एक महिला के शारीरिक शोषण के आरोप में दंतेवाड़ा पीएचई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को पीड़ित महिला जगदलपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हर्ष कुमार शेंडे से किसी काम के सिलसिले में मिलने आई थी. इस दौरान जगदलपुर के निजी होटल में इंजीनियर और महिला की मुलाकात हुई. इस दौरान होटल में आरोपी हर्ष कुमार ने दबाव बनाकर महिला के साथ अनाचार किया.” पीड़िता ने यह भी बताया है कि आरोपी ने दबाव बनाकर 6 मार्च को उसे वापस होटल के रूम में बुलाया. इस बार हर्ष कुमार शेंडे के साथ सरोज शेंडे ने महिला के साथ मारपीट किया और डरा धमका कर पहले के एक केस में समझौता करने के लिए धमकी दी. इसके अलावा तीन-चार लोगों ने भी फोन पर धमकी देने के लिए फोन किया था.
पुलिस ने आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया गिरफ्तार
परेशान महिला ने जशपुर के तुमला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. जिसके बाद घटनास्थल जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का होने की वजह से उससे जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु किया. जिसके बाद 23 मार्च को जगदलपुर कोतवाली थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.




