रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित गेम्स परेड के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र प्रभात साहू की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात अपने सहपाठियों के साथ स्कूल के ग्राउंड में शारीरिक अभ्यास (परेड) में भाग ले रहा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी, जो सीधे प्रभात पर आकर गिरी। बिजली की चपेट में आते ही छात्र वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
Read Also- रिश्वतखोर पटवारी चढ़ा ACB के हत्थे, इस काम के लिए किसान से मांगे थे 13 हजार रुपए
घटना होते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचित किया। प्रभात को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने टीम को स्कूल भेजा और प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आकाशीय बिजली गिरने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।




