Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » GST कट के इंतजार में थमी कार खरीदारी, FADA ने जताई चिंता

    GST कट के इंतजार में थमी कार खरीदारी, FADA ने जताई चिंता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 26, 2025 Uncategorized No Comments2 Mins Read
    GST Fraud
    GST Fraud

    नई दिल्ली। देशभर के 15,000 से ज्यादा डीलर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सरकार को आगाह किया है कि अगर GST स्लैब में बदलाव में देरी हुई तो इस साल की त्योहारी बिक्री पर सीधा असर पड़ सकता है। दिवाली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान कार बाजार को सबसे ज्यादा बिक्री मिलती है, लेकिन इस बार संभावित GST कट की उम्मीद में ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी है।

    ग्राहकों का इंतजार, डीलर्स की मुश्किलें

    ग्राहकों को उम्मीद है कि GST दरों में कटौती से कारों और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई सामान सस्ते हो सकते हैं। इसी कारण फिलहाल खरीदारी रुकी हुई है। इससे डीलर्स मुश्किल में हैं क्योंकि त्योहारों को ध्यान में रखकर उन्होंने पहले से ही बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा किया है।

    FADA का कहना है कि बिक्री पहले से ही कमजोर है और अब GST कट की संभावना ने डिमांड और कम कर दी है। शॉर्ट टर्म चैनल फाइनेंसिंग से इन्वेंट्री जुटाने वाले डीलर्स वित्तीय दबाव में हैं। अगर अगले 45-60 दिन बिक्री सुस्त रही तो ब्याज दरों और क्रेडिट लिमिट पर असर पड़ सकता है। FADA ने सरकार से अपील की है कि GST काउंसिल की बैठक जल्द बुलाकर नए रेट लागू किए जाएं और बैंकों को निर्देश दिया जाए कि वे डीलर्स को अतिरिक्त समय और राहत दें।

    ऑटो सेक्टर पर डबल झटका

    ऑटो कंपनियों के लिए यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण है। बाजार पहले से सुस्त है और अब त्योहारों की डिमांड टलने से इन्वेंट्री बढ़ सकती है। साथ ही E20 पेट्रोल के चलते गाड़ियों के माइलेज में 25% तक कमी की आशंका भी बनी हुई है। इससे ग्राहक खरीदारी से पहले और सोच-समझकर फैसले लेंगे।

    महंगे सामान की बिक्री भी प्रभावित

    कारों के साथ-साथ टीवी और एसी जैसे महंगे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की बिक्री पर भी असर दिख रहा है। कई डीलर्स नए स्टॉक लेने से बच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक GST में बदलाव लागू नहीं होता, ग्राहक इंतजार की स्थिति में रहेंगे।

    दिवाली से उम्मीदें

    उद्योग जगत का मानना है कि अगले दो महीने कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। नवरात्र तक डिमांड कमजोर रह सकती है और एसी व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को अगस्त-सितंबर में भी सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन से बाजार में 15-18% तक उछाल आने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.