Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिरासत में आरोपी की मौत का मामला :IG समेत 8 पुलिसवालों को उम्रकैद

    हिरासत में आरोपी की मौत का मामला :IG समेत 8 पुलिसवालों को उम्रकैद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 27, 2025 Uncategorized No Comments3 Mins Read

    चंड़ीगढ़। सीबीआई कोर्ट ने हिरासत में बलात्कार और रेप के आरोपी की मौत के मामले फैसला सुनाया है। 2017 में हुए इस मामले में कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिसवालों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    इस मामले में मारे गए व्यक्ति पर आरोप था कि उसने 4 लोगों के साथ मिलकर कोटखाई इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो रेप किया फिर उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।

    अदालत के फैसला सुनाने के पहले दोषियों ने गुहार लगाई कि उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण भी करना है। ऐसे में कम से कम सजा सुनाई जाए। जज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह दुर्लभतम केस नहीं है ऐसे में मृत्यु दंड नहीं देकर उम्रकैद दी जा रही है।

    आरोपी की हिरासत के मामले में पूर्व आईजी जैदी के अलावा कोटखाई के पूर्व स्टेशन हाउस अधिकारी मनोज जोशी, हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजिंदर सिंह, दीपचंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफी मोहम्मद और रणजीत सिंह स्टेटा को भी सजा मिली। इस मामले में अदालत ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दंदुभ वांगियाल नेगी को रिहा कर दिया है।

    क्या है पूरा मामला

    हिमाचल के कोटखाई इलाके में अगस्त 2017 में इन आठों आरोपियों को सूरज सिंह नाम के एक आरोपी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सूरज सिंह के ऊपर आरोप था कि वह 4 जुलाई 2017 को 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या करने वाले 4 लोगों में शामिल था।

    पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 18 जुलाई को सूरज कोटखाई जेल में मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी।

    सीबीआई ने कोर्ट में दायर अपनी रिपोर्ट में बताया कि रेप और हत्या के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने गिरफ्तारी के बाद से ही सूरज सिंह को जमकर प्रताड़ित किया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

    इस रिपोर्ट पर शिमला पुलिस ने कहा कि आरोपी की मौत साथी कैदी के साथ झगड़े के दौरान हुई। हालांकि सीबीआई ने उनकी इस बात पर भरोसा न करते हुए अगस्त में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जहूर जैदी को एफआईआर होने के बाद निलंबित कर दिया गया था लेकिन 2023 में राज्यपाल ने उनके निलंबन को रद्द कर दिया था। अपनी सजा के समय पर वह हिमाचल प्रदेश में आईजी संचार के रूप में कार्यरत थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur himachal pradesh himachal news himachal pradesh himachal pradesh accident news himachal pradesh cm himachal pradesh cm sukhu controversy himachal pradesh news himachal pradesh political news himachal pradesh politics news himachal pradesh politics wild chicken controversy kasol himachal pradesh parvati valley manikaran kummu himachal pradesh flood political scandal himachal pradesh sukhu jangli murga kand viral video wildlife act himachal pradesh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.