Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    August 1, 2026

    बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

    August 1, 2026

    IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    • बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
    • IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
    • बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CBI की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल कॉलेज रिपोर्ट में हेराफेरी के आरोप में 3 डॉक्टर समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश

    CBI की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल कॉलेज रिपोर्ट में हेराफेरी के आरोप में 3 डॉक्टर समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 2, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CBI की बड़ी कार्रवाई
    CBI की बड़ी कार्रवाई

    रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में तीन डॉक्टरों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी आरोपियों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया।

    CBI के अनुसार, आरोप है कि मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त करने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों और बिचौलियों ने निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की।

    Read Also-  बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले हैवान बाप को कोर्ट ने सुनायी सश्रम आजीवन कारावास की सजा

    रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
    CBI को इस मामले में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में तीन डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और तीन बिचौलिए शामिल हैं।

    देशभर में छापेमारी
    CBI ने सोमवार को इस मामले से जुड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर के 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में की गई, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

    Read Also-  महिला टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला: प्रधान पाठक गिरफ्तार, स्कूल में दहशत का माहौल

    55 लाख रुपये की रिश्वत बेंगलुरु में दी गई
    CBI अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिश्वत की राशि करीब 55 लाख रुपये थी, जिसे बेंगलुरु में दिया गया था। आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे थे।

    भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचेगी जांच
    CBI ने इस पूरे मामले को मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में गहराई से फैले भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा है कि यह जांच बेहद अहम है और यह भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने की दिशा में उठाया गया कदम है। मामले की आगे की जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की समीक्षा जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news live chhattisgarh news today chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.