आशीष पदमवार
CG Bijapur Breaking : शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत तोयनार के सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ता विजय पाल शाह मंडावी और उसी ग्राम पंचायत के एमैया जंगम को जबरन दबाव डालकर नक्सली मामले में गिरफ्तार किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया है जो कि निंदनीय है।
CG Bijapur Breaking : विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दिनांक 01/03/2024 को ग्राम तोयनार में एक शादी समारोह में शामिल होने तोयनार क्षेत्र के जनपद सदस्य और भाजपा नेता स्वर्गीय तिरुपति कटला गए हुए थे और उसी दिन शादी समारोह से वापस लौटते समय अचानक नक्सलियों ने उन पर धार धार हथियार से हमला किया जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें तत्काल गांव के सरपंच विजय पाल शाह मंडावी ने वाहन में घायल हुए स्वर्गीय तिरुपति कटला को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया था जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
Read Also : 17 सितम्बर को नहीं रहेगी ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, निरस्त करने का आदेश जारी, विश्वकर्मा जयंती पर रहेगा ऐच्छिक अवकाश
CG Bijapur Breaking : लेकिन भाजपा की संकीर्ण मानसिकता और बदले की राजनीति ने जबरन बिना किसी तथ्य के जिले के एक बड़े पंचायत के सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है भाजपा के शासनकाल में अब यह स्थिति निर्मित हो चुकी हैं कि कोई नेता या जनप्रतिनिधि किसी के शादी समारोह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने जाता है तो उसे संदेह के नजर से देखा जाता है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण तोयनार के सरपंच और उसी गांव के एमैया जंगम की गिरफ्तारी है।
Read Also : FSSAI ने राज्य सरकार को किया अलर्ट, मिलावट खोरों की खैर नहीं…
विधायक विक्रम मंडावी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रार्थी सुरेश कटला ने तीन लोगों के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई जिन्हे वह जानता है तो फिर उन्होंने घटना के वक्त तोयनार के सरपंच को क्यों नहीं पहचाना जबकि वह उस गांव का सरपंच है जिनसे गांव के लोग रोज मिलते है। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जेल में डालने का काम कर रही है जो कि निंदनीय हैं विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में फ़साओं और जेल में डालो की षड्यंत्र वाली नीति अपनाई हुई है, भाजपा सरकार के इस फ़साओं और जेल में डालो की षड्यंत्र वाली नीति के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करेगी।
प्रेस वार्ता के दौरानक्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी,जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती पार्वती कश्यप,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सन्त मण्डावी,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,जनपद अध्यक्षा श्रीमती निर्मला मर्पल्ली
Read Also : SEX रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो मकानों में मारा छापा, संदिग्ध हालत में मिले दो पुरुष और 8 युवतियां
नगर पंचायत भोपालपटनम अध्यक्षा कु,रिंकी कोरम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष बोरे,जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम,लछु राम मोडियंम ब्लाक अध्यक्ष भैरमगढ़,रमेश पामभोई ब्लाक अध्यक्ष भोपालपटनम,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव दुखदेव नाग,जितेंद्र हेमला,सालिक नागवंशी,मंगल राणा ब्लाक अध्यक्ष गंगालूर,शैलेंश मण्डावी ब्लाक अध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष जगबन्धु मांझी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।




