CG Bijapur Breaking : बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी है मुठभेड़।कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में 3 सुरक्षा कैम्प खोले गए है,2 दिन पहले खोले गए झिडपल्ली कैम्प में कल रात लगभग 8 बजे से जारी है मुठभेड़।सूत्रों के हवाले से खबर जिले के पुलिस अधिकारी मौके मौजूद है एवं घटना पर नजर बनाए हुए है।मुठभेड़ का एक वीडियो वायरल भी हो रहा है जिसमे जवान फायरिंग करते नज़र आ रहे है।घटना की विस्तृत जानकारी कुछ देर में अपडेट की जाएगी।




