आशीष पदमवार
CG Bijapur News : बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र से सुखद खबर आ रही है जहां सीआरपीएफ एवं कोरबा के जवानों की तत्परता के चलते सर्पदंश से पीड़ित युवक की जान बच गई। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 10 नवम्बर को चिटेमपारा छुटवाई निवासी ग्रामीण युवक संतोष माड़वी 25 वर्ष को जहरीले साँप ने काट लिया। ग्रामीणों के द्वारा नजदीकी सुरक्षा कैम्प छुटवाई में सम्पर्क किया गया, जिस पर फील्ड अस्पताल कैम्प छुटवाई में तैनात डॉ0 आदिल के द्वारा ग्रामीण संतोष माड़वी का प्राथमिक उपचार किया गया।
Read Also : CG में सूरजपुर के आदिवासी कन्या आश्रम में 9 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप, उचित देखभाल और उपचार में लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू
फील्ड अस्पताल में ग्रामीण का उपचार उपरान्त केरिपु बल कैम्प गुण्डम के द्वारा सिविल एम्बुलेंस की मदद से CHC बासागुड़ा के लिये रवाना किया गया।पीड़ित युवक का उपचार वर्तमान में CHC बासागुड़ा में चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।




