Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    August 4, 2026

    ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    • जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG By election: रायपुर-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी, 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे दाखिल

    CG By election: रायपुर-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी, 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे दाखिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Raipur South Bypoll
    Raipur South Bypoll

    CG By election:  रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। 18 अक्टूबर को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो जाएगी। इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी, और उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

    Read Also-  एसआई भर्ती अभ्यर्थी रायपुर में पिछले कई दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन, हाईकोर्ट ने कहा दिवाली से पहले दें नियुक्ति

    मतदाताओं की संख्या और विशेषताएं…
    CG By election:   रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 है। इनमें 1,33,713 पुरुष मतदाता और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 52 है। इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो इस क्षेत्र की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकती है।

    नामांकन प्रक्रिया और नियम
    CG By election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने नामांकन दाखिल करने के संबंध में कई नियम और दिशानिर्देश जारी किए हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार केवल तीन वाहन ही नामांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में ले जा सकते हैं। नामांकन पत्र भरने के दौरान, उम्मीदवार के साथ कुल पांच लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।

    Read Also-  जमीन विवाद में ग्रामीण की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, नक्सली वारदात दर्शाने के लिए शव के पास फेंका था फर्जी पर्चा

    उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि भी निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 10,000 रुपये होगी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5,000 रुपये होगी।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    अधिसूचना का प्रकाशन: 18 अक्टूबर

    नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर

    संवीक्षा: 28 अक्टूबर

    नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर

    मतदान: 13 नवंबर

    मतगणना: 23 नवंबर

    Read Also-  गैंगस्टर Aman Sahu गैंग के टारगेट में छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, जानिए हिट लिस्ट में और कौन-कौन है शामिल

    यह उपचुनाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल का पहला चुनाव है, जिससे दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपने अभेद्य किले को बरकरार रख पाती है या कांग्रेस इस बार नया इतिहास रचती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news hindi news latest news mp news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    नकली नोटों के सौदे के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.