Crime News in Bijapur: बीजापुर जिले के भोपालपटनम के पोषणपल्ली में ग्रामीण की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में आरोपियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। फर्जी नक्सली पर्चा भी उन्होंने शव के पास फेंक दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
Read Also- राजधानी में दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Crime News in Bijapur: 7 अक्टूबर को पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया का शव गांव के पास मिला था, जिसके पास मद्देड़ एरिया कमेटी के हवाले से हत्या करने का पर्चा भी मिला था। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मृतक का तेलम रामैया (42) से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उसने कन्हैया को जान से मारने की योजना बनाई।
Read Also- एसआई भर्ती अभ्यर्थी रायपुर में पिछले कई दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन, हाईकोर्ट ने कहा दिवाली से पहले दें नियुक्ति
Crime News in Bijapur: इसके बाद इसे नक्सलियों द्वारा की गई हत्या करार देने नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के कमांडर बुचन्ना के नाम से पर्चा तैयार कर शव के पास फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन शाम 7 बजे उन्होंने उसे पुराने स्कूल के पीछे बुलाया। उसे नहर के किनारे ले जाकर डंडे से हमला किया, फिर गुप्ती से उस पर ताबड़तोड़ हमले किए और फर्जी पर्चा फेंककर फरार हो गए। मामले में तेलम रामैया के साथ मट्टी कांतैया, कुरसम शंकर व सुरेंद्र धुर्वा को गिरफ्तार कर लिया है।




