Khabarwaad Balod: जिले में राइस मिल के पास एक युवक की लाश मिली है। युवक की लाश कई दिन पुरानी बताई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामला बालोद जिले के ग्राम कुम्हार खान का हैं।
Read also: iPhone 16 सीरीज कब होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल
जानकारी के मुताबिक राइस मिल के पास से गुजरने वाले लोगों ने शव देखा। तब वहां के लोगों ने कोटवार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।




