Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राज्यपाल रमेन डेका ने सरगुजा के मां महामाया एयरपोर्ट का किया लोकार्पण : CM विष्णु देव साय ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, कहा- एयर कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई ऊंचाइया

    राज्यपाल रमेन डेका ने सरगुजा के मां महामाया एयरपोर्ट का किया लोकार्पण : CM विष्णु देव साय ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, कहा- एयर कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई ऊंचाइया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 20, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    CG Latest Big News : सरगुजा अंचल के लोगों के लिए 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा, जब राज्यपाल रमेन डेका ने मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से सरगुजा क्षेत्र के विकास को नये आयाम मिलेंगे। यह एयरपोर्ट क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां इस प्रकार की सुविधा शुरू हो रही है। राज्यपाल ने कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और सरगुजा क्षेत्र देश में एक नई पहचान बनाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज अंबिकापुर में इस महत्वपूर्ण एयरपोर्ट का लोकार्पण हो रहा है, जो आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में विकास की नई शुरुआत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के लोग वर्षों से एयर कनेक्टिविटी का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की “हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सफर कराने” की योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री के इसी विज़न का हिस्सा है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट का लोकार्पण पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के साथ प्रदेश के दो बड़े आदिवासी संभागों को जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राज्य में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के विभिन्न एयरपोर्टों पर सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khabar big news CG Latest Big News chhattigarh chhattigarh news today news today news khas khabar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.